AmkA.Info Online – जानकारी, सलाह केन्द्रों, सेवाओं के लिए गाइड

जर्मन भाषा सीखना

Print

जर्मन सीखने या सुधारने के कई अलग-अलग तरीके हैं। कई प्रकार के जर्मन कोर्स भी होते हैं।

यहाँ पर आपको निम्नलिखित के बारे में जानकारी मिलेगी:

क्या आप कोई इंटिग्रेशन प्रोगराम में भाग लेना चाहते हैं?

कुछ परिस्थितियों में, आप इन्टिग्रेशन कोर्स में भाग ले सकते हैं। इन्टिग्रेशन कोर्स में भाषा का कोर्स और एक ओरिएंटेशन कोर्स है और राज्य द्वारा वित्तीय रूप से समर्थित है। कुछ इन्टिग्रेशन कोर्स चाइल्डकेयर भी उपलब्ध कराते हैं।

इन्टिग्रेशन कोर्स के बारे में सभी जानकारी अरबी, जर्मन, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और तुर्की में बीएएमएफ (प्रवासन और शरणार्थियों के लिए संघीय कार्यालय) की वेबसाइट पर पाई जा सकती है:
www.bamf.de/integrationskurse

आप बीएएमएफ की वेबसाइट पर निःशुल्क के लिए खुद खोज कर सकते हैं। इसे करना आसान है। बस फिल्टर फंक्शन प्रयोग करें। उदाहरण के लिए, आप जहाँ रह रहे हैं वह स्थान दर्ज कर सकते हैं या आप कब प्रारंभ करना चाहते हैं, वह दर्ज कर सकते हैं:
www.bamf-navi-bamf.de/

आप इन्टिग्रेशन कोर्स के लिए आवेदन करने के तरीके के बारे में सूचना पत्रक भी पढ़ सकते हैं। सूचना पत्र में अल्बानियाई, अम्हारिक, अरबी, बल्गेरियाई, चीनी, दरी, जर्मन, अंग्रेजी, फारसी, फ्रेंच, ग्रीक, हिंदी, इतालवी, जापानी, क्रोएशियाई, ओरोमो, पश्तो, पोलिश, पुर्तगाली, रोमानियाई, रूसी, सर्बियाई, स्लोवाक, स्लोवेनियाई, स्पेनिश, तमिल, थाई, तिग्रीन्या, चेक, तुर्की, हंगेरियन और वियतनामी में और जानकारी शामिल है:
www.bamf.de/integrationskurse/merkblatt-zum-antrag-auf-zulassung

क्या आप एक माँ हैं और जर्मन सीखना चाहती हैं?

"मामा जर्मन सीखती हैं" नौसिखियों के लिए कोर्स हैं जिसके साथ बच्चों की देखभाल भी उपलब्ध है। इसकी व्यवस्था ASB Lehrerkooperative Frankfurt (टीचर्स कोऑपरेटिव) द्वारा की गई है:
www.lehrerkooperative.de/mama-lernt-deutsch

क्या आप ऐसा जर्मन कोर्स खोज रही हैं जिसके लिए आप कुद भुगतान कर सकें?

फ्रैंकफर्ट में कई प्राइवेट भाषा स्कूल भी हैं जो जर्मन कोर्स ऑफर करते हैं। आप जो स्कूल चाहें चुन सकते हैं। कोर्स और कीमतों के बारे में पूछने के लिए आप भाषा स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं।

इन कोर्सों की पेशकश करने वाले स्कूलों के बारे में और जानने के लिए बस "Deutschkurs in Frankfurt" के लिए ऑनलाइन खोज करें। आप अपने आस-पड़ोस के भाषा स्कूलों में भी खोज कर सकते हैं।

क्या आपको उपयुक्त कोर्स खोजने में मदद चाहिए?

यदि आप निश्चित नहीं हैं कि आपके लिए कौन सा कोर्स सही है, तो 27 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग वयस्कों के लिए प्रवासन सलाह केंद्र  से मदद ले सकते है और 12 से 26 वर्ष के किशोर किशोर प्रवासन सेवाओं से मदद ले सकते हैं।  स्टाफ आपको इंटिग्रेशन कोर्स और जर्मन सीखने के बारे में ज्यादा सलाह दे सकते हैं।
www.amka.de/flyer-willkommen

Internationales Familienzentrum e. V. आपको बॉस्नियाई भाषा, जर्मन, क्रोएशियाई, पोलिश, सर्बियाई और तुर्की में आपको प्रवास संबंधी सलाह और सामान्य सामाजिक सलाह देता है।
www.ifz-ev.de/migrationsberatung

क्या आप निःशुल्क जर्मन कोर्स खोज रही हैं? या क्या आप अपने रोजमर्रा की जर्मन में सुधार करना चाहेंगी?

कई सेवाएँ और भाषा कैफे हैं जो वालेंटीयरों द्वारा चलाए जाते हैं। आप Frankfurt hilft पर अपने जिले में विभिन्न सेवाएं और कैफे देख सकते हैं:
www.frankfurt-hilft.de/uebersicht-ehrenamtlicher-sprachangebote

द टीचर्स ऑन द रोड स्वैच्छिक परियोजना जर्मन कोर्स ऑफर करती है:
www.nksnet.org/teachers-on-the-road

शरणार्थी अनुभव वाली महिलाएँ Café Milena में निःशुल्क जर्मन सीख सकती हैं। आप भाषा के सभी स्तरों के कोर्स ले सकते हैं, भले ही आप लिख नहीं सकते या अच्छी तरह लिख नहीं लिख सकते। बोच्चों के लिए देखभाल (चाइल्डकेयर) भी उपलब्ध है:
www.maedchenbueromilena.de/bildung

स्टार्ट विद अ फ्रेंड भाषा भागीदारों को ढूंढता है, तथाकथित सामंजस्य, जिनके साथ आप रोज़मर्रा की जिंदगी में जर्मन में बात कर सकते हैं:
www.start-with-a-friend.de/mitmachen

आप Malteser Deutsch Treff में जर्मन सीख सकते हैं और वालेंटीयरों की सहायता से अपना होमवर्क कर सकते हैं:
www.malteser-frankfurt.de/deutsch-treff

बस हमसे पूछें! सलाह केन्द्र AmkA.Info

यदि आपको कुछ और पूछना है: AmkA.Info आपकी मदद कर सकता है।

फोन: (069) 212-4 15 15

या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de

हम जर्मन और अंग्रेजी  बोलते हैं।

"Deutsch lernen in Frankfurt" ब्रोशर

Amt für multikulturelle Angelegenheiten (AmkA या बहुसांस्कृतिक मामलों का कार्यालय) जर्मन सीखने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी का सरल वर्णन देता है। ब्रोशर में फ्रैंकफर्ट में भाषा के स्तर, भाषा के कोर्स और जर्मन सीखनेके सुझावों के बारे में जानकारी दी हुई है।

यहां से ब्रोशर का पीडीएफ डाउनलोड किया जा सकता है:
www.amka.de/deutsch-lernen-frankfurt

पेशेवरों के लिए जानकारी

शैक्षिक पेशेवर, शिक्षक, कोर्स लीडर, वालेंटीयर और रुचि रखने वाले कोई भी व्यक्ति भाषा, बहुभाषावाद और भाषा शिक्षा के बारे में जानकारी यहाँ प्राप्त कर सकते हैं:
www.amka.de/sprachbildung

पढ़ने के लिए सुझाव: अराइवलन्यूज़

अराइवलन्यूज़ सरल जर्मन भाषा में एक समाचार पत्र है। यह उन लोगों के लिए लक्षित है जो जर्मनी में नए हैं या जो जर्मन सीखना चाहते हैं।
www.arrivalnews.de

अराइवलन्यूज़ stadtRAUMfrankfurt में निःशुल्क पढ़ने और ले जाने के लिए उपलब्ध है। बस आगे बढ़ते जाएं!

विषय के चयन पर वापस जाएं।