AmkA.Info Online – जानकारी, सलाह केन्द्रों, सेवाओं के लिए गाइड

आम प्रश्नों के उत्तर कहां से पाएं

Print

क्या आपको कुछ पूछना है लेकिन आप नहीं जानते किससे पूछें?

आप यहां पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि किससे पूछना चाहिए:

AmkA.Info

AmkA.Info सलाह केन्द्र जानता है कि आपकी कौन सहायता कर सकता है। टीम से संपर्क कर अपने प्रश्न पूछने में हिचकिचाएं नहीं।आपको कई सेवाओं और सलाह केन्द्रों के बारे में जानकारी मिल सकती है। वे आपकी या आपके जाम-पहचान वाले लोगों की मदद करेंगे।

आप भेंट कर सकते हैं, ईमेल लिख सकते हैं या कॉल कर सकते हैं। आप यहां पर देख सकते हैं कि आप कब और कहां हमसे संपर्क कर सकते हैं:
www.amka.de/info

Behördennummer 115

सार्वजनिक प्राधिकरण का टेलिफोन नम्बर है 115। अगर आपको फ्रैंकफर्ट के स्थानीय प्रधिकरण कार्यालय से कुछ पूछना हो तो 115 पर कॉल करें: उदाहरण के लिए: जब मैं घर बदलता हूँ, तो मुझे कहां पर री-रेजिस्टर करना होगा? किसी व्यवसाय को रेजिस्टर करने के लिए मुझे कहां और कैसे रेजिस्टर करना होगा?

इसके बारे में और www.frankfurt.de/115 पर पढ़ें या हमें बस एक कॉल करें।

नागरिक सलाह

फ्रैंकफर्ट में क्या चल रहा है? वहां पर कौन से फेस्टिवल या कार्यक्रम चल रहे हैं? Bürgerberatung (नागरिक सलाह का कार्यालय) में महत्वपूर्ण विषयों की सारी जानकारी और आपके निम्न विषयों पर प्रश्नों के बारे में भी:

  • महत्वपूर्ण कार्यक्रम
  • प्रदर्शनियाँ
  • कार्यक्रम
  • सार्वजनिक प्राकरण और उनके कार्य

आपको पते, टेलिफोन नम्बर और खुले रहने के घंटों की जानकारी यहां मिल सकती है:
www.frankfurt.de/service-und-rathaus/buergerberatung

प्रवास संबंधी परामर्श और सामान्य सामाजिक सलाहकारी सेवा

क्या आप फ्रैंकफर्ट में नए हैं? तो आपके शायद बहुत से प्रश्न होंगे। Migrationsberatung für Erwachsene (वयस्कों के लिए प्रवास सलाह केन्द्र) और Jugendmigrationsdienste (युवा प्रवास सेवाएं) आपको विभिन्न विषयों पर सलाह और समर्थन दे सकती है, जैसे कि:

  • जर्मन भाषा सीखना
  • स्कूल औऱ काम
  • आवास
  • स्वास्थ्य
  • विवाह, परिवार औऱ शिक्षा

"फ्रैंकफर्ट ऐम माइन में आपका स्वागत है" फ्लायर वयस्कों के लिए प्रवासन सलाह केंद्र, जो 27 वर्षीय या उससे अधिक उम्र के लिए हैं, और किशोर प्रवासन सेवाएं, जो 12 से 26 वर्ष के किशोरों के लिए है, इनका एक बहुभाषीय परिचय देता है।

इस फ्लायर के यूरोपीय संस्करण  में जानकारी बल्गेरियाई, अंग्रेजी, यूनानी, इतालवी, क्रोएशियाई, पोलिश, रोमानियाई, स्पेनिश और रूसी भाषाओं में है।
अंतरराष्ट्रीय संस्करण में जानकारी अरबी, अंग्रेजी, फ्रेंच, पश्तो, फारसी, तिग्रीन्या, सोमाली, तुर्की और उर्दू में है।
www.amka.de/flyer-willkommen

Internationales Familienzentrum e.V. की प्रवास संबंधी सलाह सेवा और एक सामान्य सामाजिक सलाह सेवा है। यह दल आपको बॉस्नियाई अम्हारी, भाषा, जर्मन, क्रोएशियाई, पोलिश, सर्बियाई, तिग्रीन्या और तुर्की में आपको सलाह और समर्थन दे सकती है।
www.ifz-ev.de/migrationsberatung.

यदि आप गैलसविएर्टेल में रहते हैं, तो आप Informations- und Anlaufstelle Rat & Tat से संपर्क कर सकते हैं। वे आपकी मदद करेंगे, जैसे कि, आधिकारिक पत्र लिखने में अगर आपको काम से निकाल दिया गया हो या आप अगर काम छोड़ना चाह रहे हो। ये लोग आपको काम के लिए आवेदन लिखने में भी मदद कर सकते हैं।
Flyer Rat & Tat (PDF)

बस हमसे पूछें! सलाह केन्द्र AmkA.Info

यदि आपको कुछ और पूछना है: AmkA.Info आपकी मदद कर सकता है।

फोन: (069) 212-4 15 15

या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de

हम जर्मन और अंग्रेजी  बोलते हैं।

अंतरराष्ट्रीय पेशेवर

फ्रैंकफर्ट पहुंचने पर, काम के सिलसिलें में, पढ़ने के लिए और रहने के लिए जानकारी तथा सलाह यहां पर प्राप्त की जा सकती है:

Welcome Center Hessen: www.work-in-hessen.de

FrankfurtRheinMain International Office: www.find-it-in-frm.de

और पेशकश

हैंडबुक जर्मनी सर्च इंजन बहुभाषी है। ऊपर दाहिने तरफ बने ग्लोब पर क्लिक करके आप भाषा का चयन कर सकते हैं। सर्च इंजन स्थानीय सलाह और समर्थन आपके लिए खोज देता है।
www.handbookgermany.de/
local-information

विषय के चयन पर वापस जाएं।