AmkA.Info Online – जानकारी, सलाह केन्द्रों, सेवाओं के लिए गाइड

कानूनी सलाह

Print

कानूनी रूप से आप जिस चीज के हकदार हैं उसे पाना हमेशा आसान नहीं होता है। क्या आपको पेशेवर सहायता चाहिए?

यहाँ पर आपको निम्नलिखित के बारे में जानकारी मिलेगी:

क्या आपको कानूनी सलाह चाहिए?

Frankfurter Anwaltsverein (वकीलों का संघ) कानून के सभी क्षेत्रों में प्रारंभिक निस्वार्थ कानूनी सलाह प्रदान करके आपकी मदद कर सकता है जिसके लिए केवल 15 यूरो देने होंगे।। जिन लोगों के पास कोई धन-राशि नहीं है, उनके लिए सलाह निःशुल्क दी जाती है:
www.frankfurter-anwaltsverein.de/rechtsberatung

क्या आपको बेरोजगारी भत्ते II और सामाजिक कानून के मुद्दों के बारे में कुछ पूछना हैं?

संपर्क:

  • Frankfurter Arbeitslosenzentrum एफएएलज़ेड (फ्रैंकफर्ट बेरोज़गारी केन्द्र):
    www.falz.org
  • Haus der Volksarbeit द्वारा दी गई Hartz IV सलाह:
    www.hdv-ffm.de/beratung
  • Haus der Volksarbeit द्वारा दी गई श्रम और सामाजिक सुरक्षा कानून पर सलाह:
    www.hdv-ffm.de/beratungsangebot-der-KAB-arbeits-und-sozialrecht.pdf
  • AG TuWas से बेरोज़गारी भत्ता II और सामाजिक कल्याण संबंधी सलाह के लिए:
    www.agtuwas.de

क्या आप पर कोई ऋण है?

यदि आप पर ऋण है या आप कार्ट जाना चाहते हैं क्योंकि आप दिवालिया हो गए हैं, तो आप Schuldnerberatung (ऋण संबंधी परामर्श) सेवा से संपर्क करें। फ्रैंकफर्ट एम माइन के शहर की वेबसाइट पर शहर के हर जिले के ऋण परामर्शदाताओं की सूची है।
www.frankfurt.de/schulden-schuldner-und-insolvenzberatung

क्या आपको धन-राशि, बीमा और अनुबंधों के बारे में कुछ पूछना है?

Verbraucherzentrale (उपभोक्ता सलाह केन्द्र) सलाह देता है यदि आपको कंपनियों के साथ कोई समस्या हो रही है - उदाहरण के लिए, अनुबंधों, बैंक खातों, बैंक ट्रांसफर या बिलों के बारे में यदि आपके कुछ प्रश्न हों। उपभोक्त सलाह केन्द्र कंपनियों से अलग स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। अगर आप SGBII/XII भत्ता पा रहे हैं या फिर एक शरणार्थी हैं जिसे जर्मनी में रहते हुए तीन साल नहीं हुए हैं, तो सलाह निःशुल्क है।
Verbraucherzentrale से जानकारी अरबी, दरी, जर्मन, अंग्रेजी, पश्तो, सोमाली, तिग्रीन्या और तुर्की में उपलब्ध है

क्या आपको निवास स्थिति के बारे में कुछ पूछना है?

आपको यहां निःशुल्क प्रारंभिक कानूनी आंकलन मिल सकता है:

  • Goethe Uni Law Clinic अल्बानियाई, अम्हारी/तिग्रीन्या, अरबी, बुल्गारियाई, चीनी, जर्मन, अंग्रेजी, फारसी/दरी, फ्रेंच, कुर्द की भाषा, रूसी, सोमाली, स्पेनिश और तुर्की में:
    www.jura.uni-frankfurt.de/beratungsangebot
  • Frankfurter Rechtshilfekomitee für Ausländer e.V. (विदेशियों के लिए फ्रैंकफर्ट कानूनी सहायता समिति):
    www.rechtshilfekomitee.de/flyer.pdf
  • Verband binationaler Familien und Partnerschaften e.V. (एसोसिएशन ऑफ बाइनैशनल फैमिलीज एंड पार्टनरशिप्स):
    www.verband-binationaler.de/infos-fuer-ratsuchende
  • शरणार्थियों के लिए सलाह केन्द्र "Der Laden":
    www.der-laden-frankfurt.de

क्या आपको जारी शरण प्रक्रिया में सहायता की आवश्यकता है?

संपर्क:

  • एमनेस्टी इंटरनेशनल की शरण संबंधी सलाह अरबी, जर्मन, अंग्रेजी, फारसी/दारी, फ्रेंच, कुर्द, रूसी और तुर्की में उपलब्ध है :
    www.amnesty-frankfurt.de/flyer_asylum.pdf
  • Pro Asyl व्यक्तिगत मामलों में सलाह:
    www.proasyl.de/asylberatung/

बस हमसे पूछें! सलाह केन्द्र AmkA.Info

यदि आपको कुछ और पूछना है: AmkA.Info आपकी मदद कर सकता है।

फोन: (069) 212-4 15 15

या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de

हम जर्मन और अंग्रेजी  बोलते हैं।

सामान्य कानून (जर्मन संविधान)

क्या आप सामान्य कानून (जर्मन संविधान) के सबसे महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानना चाहते हैं?

बीएएमएफ (प्रवासन और शरणार्थियों के लिए संघीय कार्यालय) ने अरबी, जर्मन, अंग्रेजी, फारसी, फ्रेंच, कुर्द, रूसी, स्पेनिश और तुर्की में सामान्य कानून (जर्मन संविधान) के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर एक दिलचस्प ब्रोशर तैयार किया है:
www.bamf.de/broschuere-das-grundgesetz

हैंडबुक जर्मनी में आपको सामान्य कानून की व्याख्या करने वाले वीडियो मिल सकते हैं।
www.handbookgermany.de/
basic-law

सुझाव

जर्मनी के कानून के संबंध में हमारे सुझाव भी पढ़ें।
www.amka.de/wegweiser/tipps

विषय के चयन पर वापस जाएं।