माता-पिता के लिए जानकारी

आपको सहायता चाहिए

Print

क्या आपको बच्चे के लिए सहायता चाहिए या आप वित्तीय सहायता खोज रहे हैं?

यहाँ पर आपको निम्नलिखित के बारे में जानकारी मिलेगी:

क्या आपके बच्चे को पढ़ाई करने में विशेष मदद की आवश्यकता होती है?

कुछ बच्चे में दूसरों की तुलना में देरी से विकास होता है। क्या आपके बच्चे ने देरी से बोलना सीखा? या आफका बच्चा साफ नहीं बोल पाता है? क्या आपके बच्चे को ध्यान लगाने में मुश्किल होती है? या वह बहुत जल्दी गुस्सा हो जाता है? यदि आप इनमें से किसी भी चीज़ के बारे में निश्चित नहीं हैं, तो डॉक्टर या मनोवैज्ञानिक से मदद ले सकते हैं। Sozialpädiatrisches Zentrum Frankfurt में ऐसे कई विशेषज्ञ और डॉक्टर हैं जो आपके बच्चे की मदद कर सकते हैं।
www.spz-frankfurt.de

आप सहायता के लिए प्रारंभिक हस्तक्षेप केन्द्र से भी मदद माँग सकते हैं:
www.netzwerk-fruehe-hilfen-frankfurt.de/fruehfoerderstellen

क्या आपके बच्चे की विशिष्ट आवश्यकताएं हैं? जैसे कि, उसे ठीक से सुनाई नहीं देता? या वह ठीक से बोल नहीं पाता? तो फिर जरूरी है कि उसके लिए सही स्कूल खोजा जाए। आपको फ्रैंकफर्ट एम माइन के शहर की वेबसाइट पर ऐसे स्कूलों की जानकारी मिल जाएगी जो विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए हैं।
www.frankfurt.de/jugendhilfe-und-sozialpaedagogische-foerderung

कुछ स्कूलों में ऐसे बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम होते हैं जिन्हें सीखने में सहायता चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों में लर्निंग ग्रुप, भाषा में सहायता या सीखते हुए छुट्टियाँ शामिल हैं। छोटे और बड़े बच्चों के लिए कार्यक्रम उपलब्ध हैं। आप फ्रैंकफर्ट एम माइन के शहर की वेबसाइट में नीचे की ओर दिए गए फ्लायर को डाउनलोड कर सकते हैं। आपको यहाँ उन लोगों का पता और टेलीफोन नंबर भी मिल जाएगा जिन से आप संपर्क कर सकते हैं।
www.frankfurt.de/foerderung

क्या आपके बच्चे या आपके परिवार में किसी को कोई विकलांग है? Gemeinsam leben Frankfurt एसोसिएशन विकलांग लोगों को सलाह देता है।
www.gemeinsamleben.frankfurt.de

क्या आप माता-पिता, बच्चों या परिवारों के लिए एक सलाह केन्द्र की तलाश कर रहे हैं?

क्या आपको सलाह की आवश्यकता है क्योंकि इस समय घर में मुश्किले हैं? क्या आप शायद कुछ पूछना चाहते हैं क्योंकि आपके बच्चे को स्कूल में समस्या हो रही है? या आपके बच्चे के साथ हिंसा की गई हो?

आपको अपने जिले के Erziehungsberatungsstellen (बच्चे के लिए सलाह क्लिनिक) से मदद मिल सकती है। आप विभिन्न भाषाओं में सलाह प्राप्त कर सकते हैं, जैसे अरबी, अंग्रेजी, रूसी, तामाज़ाई या तुर्की।
www.ebffm.de

फ्रैंकफर्ट एम माइन के शहर की वेबसाइट पर विभिन्न मुद्दों से संबंधित सलाह केंन्द्रों की सूची है। यह केन्द्र बच्चों और युवाओं की सुरक्षा या यौन अथवा घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर सलाह देते हैं।
www.frankfurt.de/beratungsstellen

फ्रैंकफर्ट में सोशल वेलफेयर ऑफिस परिवारों, बच्चों और युवाओं के लिए सहायता और सलाह प्रदान करते हैं। आप इस पेज में देख सकते हैं कि आपको किससे संपर्क करना है।
www.frankfurt.de/sozialrathaeuser

Kinderbüro विभिन्न आपात स्थितियों में माता-पिता, परिवारों और बच्चों को सलाह देता है।
www.kinderbuero-frankfurt.de/beratung

विभिन्न ज़िलों में स्थित बच्चों और परिवार के केन्द्र माता-पिता के लिए परामर्श सेवा उपलब्ध कराता है। परिवार, माता-पिता और बच्चों के लिए शिक्षा संस्थानों की पूरी सूची आपको यहां मिलेगी:
www.familienbildung-in-frankfurt.de

क्या आपके बच्चे या आपके आस-पास रहने वाले किसी बच्चे को स्कूल में धमकाया जा रहा है?

Netzwerk gegen Gewalt Hessen का ब्रोशर नफरत से निपटने के लिए कई सुझाव देता है।
www.netzwerk-gegen-gewalt.hessen.de/mobbing

आप या आपका बच्चा Nummer gegen Kummer की हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं यदि आपको या उसे धमकाया जा रहा है या आपकी कोई अन्य शंका और समस्या है।
www.nummergegenkummer.de

क्या आपको वित्तीय सहायता की आवश्यकता है?

यदि आपको वित्तीय सहायता की आवश्यकता है, तो आपको Frankfurter Bündnis für Familien के फ़्लायर में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है:
www.frankfurter-buendnis-fuer-familien.de/finanzielle-leistungen

मुखपृष्ठ पर वापस जाएं "माता-पिता के बारे में जानकारी"

विषय चुनें AmkA.Info Online – जानकारी, सलाह केन्द्रों, सेवाओं के लिए गाइड

 

बस हमसे पूछें! सलाह केन्द्र AmkA.Info

यदि आपको कुछ और पूछना है: AmkA.Info आपकी मदद कर सकता है।

फोन: (069) 212-4 15 15

या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de

हम जर्मन और अंग्रेजी  बोलते हैं।

ब्रोशर: Frankfurt kann günstig

Frankfurter Bündnis für Familien का ब्रोशर सस्ते और मुफ्त फ्री-टाइम ऐक्टिविटीज का व्यापक अवलोकन प्रदान करता है।
www.kinderbuero-frankfurt.de/frankfurt-kann-guenstig  

सलाह: Beratung vor Ort

क्या आप परिवार के लिए वित्तीय सहायता और सुझाव खोज रहे हैं? बचत कैसे की जाए, इस विषय पर आपको स्थानीय सलाह मिल सकती है। आपको धनराशि कहां मिल सकती है।

उसी स्थान पर stadtRAUMfrankfurt से सलाह पाएं। सभी तारीखें और जानकारी:
www.amka.de/beratung-vor-ort